राम जानकी मंदिर का निर्माण: बदेवरा नाथ धाम में नयी दिशा
छानबे, मीरजापुर।
बदेवरा नाथ धाम, बदेवरा चौबे गांव में भव्य राम जानकी मंदिर का निर्माण कार्य तेजी से प्रगति पर है। इस परियोजना के अंतर्गत प्राचीन शिव मंदिर का सौन्दर्यीकरण भी किया जाना है, जिसमें दक्षिण भारतीय वास्तुकला की अनूठी विशेषताएँ दिखाई देंगी। पुजारी महेंद्र गिरी के अनुसार, यह कार्य शीघ्रता से पूर्ण किया जाएगा।
ग्राम प्रधान माहेश्वरी उपाध्याय ने बताया कि इस मंदिर के निर्माण में 2 करोड़ रुपये का निवेश हो रहा है, जिसमें गर्भगृह के साथ शिखर पर चांदी का कलश भी स्थापित किया जाएगा। मंदिर के निर्माण का कार्य तीन महीने के भीतर पूरा होने की संभावना है।
भदोही जिले के जगापुर गांव के निवासी निखिलेश मिश्रा ने जो संकल्प लिया है वह इस भव्य मंदिर के निर्माण कार्य के साथ संकल्प सफलतापूर्वक पूर्ण होता दिख रहा है। साथ ही, हनुमान मंदिर का नया निर्माण कार्य भी प्रारंभ हो चुका है, जिसका प्रबंधन ओमप्रकाश उपाध्याय कर रहे हैं। राज्य पर्यटन विभाग ने मंदिर के प्रवेश द्वार और सुलभ शौचालय का निर्माण सुनिश्चित किया है।
केंद्रीय मंत्री अनुप्रिया पटेल ने मैरिज हॉल और राज्यसभा सांसद अरुण कुमार सिंह ने सुलभ कंपलेक्स का निर्माण भी अपनी निधियों से किया है।
बदेवरा नाथ धाम के सभी मंदिरों के सौंदर्यीकरण के लिए 5 करोड़ रुपये का बजट निखिलेश मिश्रा द्वारा आवंटित किया गया है। इससे पहले भी उन्होंने कड़ेमानीपुर, सेमराध नाथ, चंडिका धाम और अन्य धार्मिक स्थलों में सौंदर्यीकरण एवं विकास कार्यों का सफलतापूर्वक संचालन किया है, जो उनके कार्य की गुणवत्ता एवं उत्कृष्टता का प्रमाण है।
Post a Comment