उपद्रवियों ने होली के त्यौहार में बौद्ध कथा का बैनर फाड़कर माहौल बिगाड़ने की नाकाम कोशिश

खबर दिनेश प्रसाद मिश्रा
 पुलिस की सूझबूझ से अशांति फैलाने का प्रयास विफल, स्थिति नियंत्रण में

बौद्ध अनुयायियों में आक्रोश, पुलिस के समझाने के बाद पिहानी जहानी खेड़ा मार्ग जाम करने का इरादा बदला

शाहाबाद पिहानी हरदोई
अराजक तत्वों ने होली के पर्व पर बौद्ध कथा का बैनर फाड़ कर शांत चल रहे माहौल को बिगड़ने का प्रयास किया, किंतु पुलिस ने सूझ-बूझ से काम लेकर, उनके मंसूबों पर पानी फेर दिया। घटना के बाद बौद्ध धर्म के अनुयायियों में आक्रोश फैल गया। उन्होंने घटना के विरोध में पिहानी - जहानीखेड़ा मार्ग जाम करने की कोशिश की परंतु पिहानी कोतवाल विद्यासागर ने सूझबूझ से समझा-बुझा कर मामला शांत कर दिया । पुलिस द्वारा अराजक तत्वों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर कड़ी कार्रवाई करने का आश्वासन देने के बाद स्थिति सामान्य हो गई। बौद्ध समाज के लोगों में अज्ञात उपद्रवियों के खिलाफ तहरीर दी। 

आपको बताते चलें कि पिहानी कोतवाली क्षेत्र के चठिया बुजुर्ग गांव में बौद्ध कथा का आयोजन किया गया था। इसी कथा का बैनर चठिया तिराहे पर लगा हुआ था। उपद्रवियों ने बैनर को फाड़ दिया। उपद्रवियों ने होली त्यौहार में बैनर फाड़कर अशांति का माहौल पैदा करने का प्रयास किया। कोतवाल विद्यासागर पाल ने बौद्ध समाज के लोगों के आक्रोश को शांत किया और और एक नया बैनर लगवा दिया तथा तहरीर के मुताबिक मुकदमा काम करके जांच-पड़ताल शुरू कर दी।

0/Post a Comment/Comments

Stay Conneted

Programs & Facts