भारतीय जनता पार्टी के तत्वाधान में जिले भर में महिला दिवस धूमधाम के साथ मनाया

खबर दिनेश प्रसाद मिश्रा
अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर शनिवार को भारतीय जनता पार्टी के तत्वाधान में जिले भर में महिला दिवस धूमधाम के साथ मनाई गई। नगर में जे के पब्लिक स्कूल में भाजपा जिलाध्यक्ष अजीत सिंह बब्बन की अध्यक्षता में महिला सम्मेलन एवं सम्मान समारोह संपन्न हुआ। इस अवसर पर विभिन्न क्षेत्रों में नाम रौशन करने वाली महिलाओं को सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि प्रदेश मंत्री एवं जिला प्रभारी शंकर लाल लोधी ने महिला दिवस पर महिलाओं के सशक्तिकरण पर बोलते हुए कहा कि भाजपा ने देश की आधी आबादी को सदैव अपनी प्राथमिकता में रखा है। देश के हर क्षेत्र में महिलाओं को सशक्त करने के लिए भाजपा ने विभिन्न योजनाएं चलाई। उन्हीं योजनाओं का प्रतिफल है जो देश की आधी आबादी शास्तीकरण की तरफ आगे बढ़ रही है। कहा कि राजनीति से लेकर खेल, विज्ञान, उद्योग, कला जैसे विभिन्न क्षेत्रों में महिलाएं महत्वपूर्ण योगदान दे रही है। उन्होंने कहा केंद्र की मोदी सरकार ने महिलाओं के हित में संविधान संशोधन कर तीन तलाक से मुक्ति, मातृशक्ति वंदन जैसा विधायिका में महिलाओं को आरक्षण का कानून बनाया।

कार्यक्रम में जिलाध्यक्ष अजीत सिंह बब्बन ने महिला शक्ति को नमन करते हुए कहा कि जनपद हरदोई की मातृ शक्ति पुरुषों के साथ कदम से कदम मिलाकर आगे बढ़ रही है। हरदोई की प्रथम नागरिक जिला पंचायत अध्यक्ष एक महिला है। जिन्होंने अपनी कार्यशैली से महिलाओं में एक अदम्य शास और प्रेरणा की ऊर्जा प्रवाहित की, उनमें आत्मविश्वास का बल पैदा किया की महिला अगर ठान ले तो वह घर से लेकर देश तक को संभाल सकती है। भाजपा की महिला मोर्चा की अध्यक्ष भी ऐसा ही एक सशक्त उदाहरण है। हरदोई की बहन बेटियों ने अलग अलग क्षेत्रों में अपना नाम रौशन कर जिले का मान बढ़ाया है।

कहा कि भाजपा के विकसित भारत के संकल्प में महिला सशक्तिकरण सबसे अग्रणी मंत्र है। महिला जब सशक्त होगी तो परिवार खुशहाल और सशक्त बनेगा, जिससे हमारा समाज और देश को एक मजबूत दिशा मिलती है।

मुख्य अतिथि ने चिकित्सा क्षेत्र में डॉ अंजू गुप्ता डॉक्टर ज्योति राठौर डॉ अंजलि गुप्ता डॉ मधुलिका शुक्ला
आईपीएस इशिता गुप्ता शिक्षा क्षेत्र में मधु अस्थान सुमन वर्मा इंदू शुक्ला
सामाजिक क्षेत्र में कीर्ति सिंह सुहाना जैन दीपा विश्वास रेशमा गुप्ता मंजू वर्मा सुधा वाचस्पति रिचा गुप्ता चित्रा बाजपेई डॉक्टर विभा सिंह
विभिन्न क्षेत्रों में कार्यरत निधि सिंह अमिता मिश्रा विजयलक्ष्मी सिंह विनीता पांडे कुमुदिनी तिवारी शिप्रा सोनकर मनी अस्मिता पूनम तिवारी महिमा श्रीवास्तव मंजू सिंह को स्मृति चिन्ह एवं अंग वस्त्र भेंट कर सम्मानित किया

इस अवसर पर जिलापंचायत अध्यक्ष प्रेमावती, भाजपा महिला मोर्चा अध्यक्ष अलका गुप्ता एवं कार्यक्रम 
सहसंयोजिका अनुराधा मिश्रा ने भी संबोधित किया। कार्यक्रम के संयोजक एवं संचालक जिला महामंत्री सत्येंद्र राजपूत रहे।

प्रमुख रूप से महिला मोर्चा क्षेत्रीय कार्य समिति सदस्य लक्ष्मी राजपूत जिला मंत्री जय देवी राजपूत नीतू चंद्रा जिला उपाध्यक्ष संदीप सिंह प्रीतेश दीक्षित संजय सिंह गुड्डू जिला महामंत्री अनुराग मिश्रा ओम वर्मा जिला मंत्री अविनाश पांडे, जिला मीडिया प्रभारी गांगेश पाठक प्रचार मंत्री संदीप अवस्थी से मीडिया प्रभारी परेश लोहिया सत्यम शुक्ला नगर अध्यक्ष मुदित बाजपेई अविनाश मिश्रा आदि मौजूद रहे।

0/Post a Comment/Comments

Stay Conneted

Programs & Facts