अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर किया गया सामूहिक योगाभ्यास।

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर किया गया सामूहिक योगाभ्यास।
डॉ.कामता नाथ सिंह 
नसीराबाद, रायबरेली। योग भारतीय संस्कृति का वरदान है जो मनुष्य को स्वस्थ जीवन जीने की कला सिखाता है। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर 21 जून को छतोह ब्लॉक की विभिन्न संस्थाओं में लोगों ने योगाभ्यास किया। प्रशिक्षकों ने प्रतिभागियों को विभिन्न प्रकार के योग सिखाए और योगाभ्यास से होने वाले लाभ की विस्तृत जानकारी दी। नगर पंचायत नसीराबाद के रामलीला मैदान में सैकड़ों प्रतिभागियों ने प्रशिक्षित लोगों के निर्देशन में योगाभ्यास किया और इसे जीवन में  नियमित रूप से अपनाने का संकल्प लिया। यहां मो.नसीम,मोनू अग्रहरि,सगीर, मुर्तजा,पवन कुमार मौर्य, ब्रजेश, मंशा राम मौर्य आदि कई गणमान्य लोग भी मौजूद रहे। 
ब्लॉक परिसर छतोह में भी बहुत से जागरूक नागरिकों जनप्रतिनिधियों और कर्मचारियों ने भी योगाभ्यास करके योग दिवस मनाया। इस अवसर पर खंड विकास अधिकारी धीरेंद्र कुमार त्रिपाठी ने योग के महत्व पर प्रकाश डालते हुए इसे दैनिक जीवन में अपनाने की अपील की। उन्होंने कहा कि इस कार्यक्रम का उद्देश्य लोगों को स्वस्थ जीवनशैली के प्रति जागरूक करना है। यहां सहायक विकास अधिकारी पंचायत अनिल कुमार, जेई एमआई आलोक सिंह, ग्राम पंचायत सचिव नागेश कुमार, राजेश यादव, ओम प्रकाश, सुरेश यादव तथा अशोक कुमार गुप्ता आदि ने भी योगाभ्यास किया।

0/Post a Comment/Comments

Stay Conneted

Programs & Facts