मोहित मिश्र कांग्रेस सोशल मीडिया के अध्यक्ष बने।

मोहित मिश्र कांग्रेस सोशल मीडिया के अध्यक्ष बने।

कामता नाथ सिंह 
नसीराबाद, रायबरेली। कांग्रेस पार्टी आम जनता के बीच अपनी पैठ मजबूत बनाने के लिए अपने फ्रंटल संगठनों को पुनर्गठित कर रही है। जहां निष्क्रिय लोगों को किनारे किया जा रहा है वहीं समर्पित और निष्ठावान सक्रिय कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारियां दी जा रही हैं।
कांग्रेस के गढ़ अमेठी संसदीय क्षेत्र में संगठन को सुदृढ़ करने के लिए उत्तर प्रदेश कांग्रेस की सोशल मीडिया विभाग की चेयरपर्सन पंखुड़ी पाठक ने सभी विधानसभा क्षेत्रों में सोशल मीडिया विभाग के अध्यक्षों की नियुक्ति की है। इसी क्रम में छतोह ब्लॉक के तेजतर्रार युवा नेता मोहित मिश्र को विधान सभा क्षेत्र सलोन का अध्यक्ष मनोनीत किया गया है।
 इस मनोनयन पर वरिष्ठ कांग्रेसी नेता दिग्विजय सिंह, टी.एन.तिवारी, कामता नाथ सिंह,यदुवेन्द्र तिवारी,निजाम अंसारी,मोबीन अहमद चंदन, तुलसी राम पासी,अनुराग सिंह,राजीव द्विवेदी,धर्मेंद्र सिंह राठौर,शिवदर्शन पासी,विष्णु कांत मिश्र,अरविंद मौर्य,प्रेम प्रकाश मौर्य आदि ने हर्ष व्यक्त करते हुए मोहित मिश्र को बधाई दी है।

0/Post a Comment/Comments

Stay Conneted

Programs & Facts