डॉ. कामता नाथ सिंह
नसीराबाद,रायबरेली। छतोह विद्युत उपकेंद्र के उप खंड अधिकारी सुनील कुमार कुशवाहा के स्थानांतरण होने पर विद्युत कर्मचारियों ने उन्हें भावभीनी विदाई दी। सहकर्मियों ने उनके कार्यकाल की सराहना करते हुए कहा कि अपने कार्यकाल के दौरान उन्होंने उपकेंद्र की सेवाओं को अपनी नेतृत्व क्षमता और कार्य के प्रति समर्पण के द्वारा उपभोक्ताओं को सुलभ कराया। उनके स्थान पर कार्यभार संभालने वाले ध्रुव चंद्र जायसवाल ने कहा कि वे उपकेंद्र की सेवाओं को और बेहतर बनाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
इस मौके पर डीह के उप खंड अधिकारी सुरेन्द्र कुमार, अवर अभियंता विनोद कुमार, राजेश कुमार, अभिनव शुक्ल, मधुकर सिंह,अखिलेश सिंह,रवि,पप्पू और विनय कुमार सहित कई कर्मचारी मौजूद रहे।
Post a Comment