सलोन में कांग्रेस का "संविधान बचाओ" सम्मेलन।

सलोन में कांग्रेस का "संविधान बचाओ" सम्मेलन।
कामता नाथ सिंह 
नसीराबाद, रायबरेली। “संविधान बचाओ” अभियान के अंतर्गत कांग्रेस पार्टी जिला स्तरीय सम्मेलनों के बाद जन-जन तक अपनी बात पहुंचाने के लिए विधानसभा स्तर पर कार्यकर्ता सम्मेलनों का आयोजन कर रही है। इसी क्रम में सलोन विधान सभा क्षेत्र में लोगों को जागरूक करने के लिए 11जून को नगर पंचायत सलोन के इस्माइल मैरिज लॉन में एक कार्यक्रम संपन्न हुआ जिसमें मुख्य अतिथि पूर्व एमएलसी दीपक सिंह व विशिष्ट अतिथि जायस की चेयरमैन मनीषा चौहान ने कार्य कर्ताओं को संबोधित किया।संविधान को बचाने, उसकी मूल आत्मा - समानता, स्वतंत्रता, बंधुत्व और न्याय की रक्षा करने का संकल्प दोहराया गया। 
संविधान की शक्ति को रेखांकित करते हुए उसकी रक्षा और लोकतंत्र को मजबूत करने, कांग्रेस के सामाजिक, आर्थिक और राजनीतिक न्याय के मूल सिद्धांतों को गांव-गांव, घर-घर तक पहुँचाने का आह्वान भी किया गया।
कांग्रेस के लोक सभा प्रभारी  फरहान वारसी, विधानसभा प्रभारी सर्वेश कुमार सिंह, पूर्व प्रत्यासी अर्जुन पासी,वरिष्ठ कांग्रेसी दिग्विजय सिंह, यदुवेन्द्र तिवारी, टी.एन.त्रिपाठी, मोबीन अहमद चंदन और निजाम अंसारी,जिला उपाध्यक्ष तुलसी राम पासी, जिला सचिव राजीव द्विवेदी, अनुसूचित विभाग जिलाध्यक्ष रजवाड़ी पासी, पीसीसी सदस्य किरन देवी,  सैय्यद हुसैन अशरफ जिलाध्यक्ष अल्पसंख्यक कांग्रेस,ब्लॉक अध्यक्ष धर्मेंद्र सिंह, शिवदर्शन पासी,  विष्णुकांत मिश्र आदि लोगों ने भी अपने विचार व्यक्त किए।

0/Post a Comment/Comments

Stay Conneted

Programs & Facts