जन जन की आवाज हैं राहुल गाँधी, देश को उनसे बड़ी उम्मीद।
नसीराबाद, रायबरेली। अमेठी संसदीय क्षेत्र के छतोह ब्लॉक में भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष, लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी का जन्मदिन बड़े हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। नसीराबाद नगर पंचायत के कांग्रेस कार्यालय में एकत्र सैकड़ों कांग्रेसियों का उत्साह देखते ही बनता था। पहले केक काटा गया और फिर मिष्ठान्न वितरण करके खुशी का इजहार किया गया।
उनके जोशीले व्यक्तित्व और कृतित्व पर चर्चा करते हुए वक्ताओं ने कहा कि सत्ताधारी दल द्वारा बेरोजगारी, अन्याय और आर्थिक कमजोरी की अंधी सुरंग की ओर देश को धकेला जा रहा है। ऐसे में हताशा के विपरीत संघर्ष की आवश्यकता है। देश को सिर्फ राहुल गांधी से उम्मीद है। देश की एकता, अखंडता और आपसी भाईचारा बचाए रखने के लिए देश को ऐसे ही जुझारू और न्याय प्रिय व्यक्तित्व की आवश्यकता है।
इस अवसर पर अमेठी कांग्रेस के जिला उपाध्यक्ष तुलसी राम पासी, जिला सचिव राजीव द्विवेदी,अनुसूचित जाति कांग्रेस के जिला अध्यक्ष रजवाड़ी प्रसाद पासी, अल्प संख्यक कांग्रेस के जिला अध्यक्ष सैयद हुसैन, ब्लॉक अध्यक्ष विष्णु कांत मिश्र, मंडल अध्यक्ष अनुराग द्विवेदी, नगर अध्यक्ष अरविंद कुमार मौर्य, वरिष्ठ नेता श्याम सुन्दर तिवारी, मोहित मिश्र,मो.शरीफ, नवी बख्श, तेज भान सिंह, सन्त राम मौर्य,तौहीद अहमद, कुल्लन भाई आदि ने भी राहुल गांधी के प्रति अपने भाव व्यक्त किए।
Post a Comment