विकसित कृषि संकल्प अभियान संपन्न।

विकसित कृषि संकल्प अभियान संपन्न।
नसीराबाद, रायबरेली। कृषि विभाग द्वारा 29 मई से 12 जून तक विकसित कृषि संकल्प अभियान चलाया गया।इसका उद्देश्य किसानों को 
खरीफ फसल की नवीन तकनीकों व प्राकृतिक खेती की विधियों,मृदा स्वास्थ्य कार्ड आधारित फसल चयन,उर्वरकों का संतुलित प्रयोग, आईसीटी और आधुनिक यंत्रों के प्रयोग से स्मार्ट कृषि की जानकारी देना तथा किसानों तक सरकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाना है।
 ग्राम पंचायत संडहा की गोष्ठी में कृषि बीज केन्द्र छतोह के एटीएम शिव प्रकाश तिवारी ने बताया कि सरकारी योजनाओं का लाभ पाने के लिए खेतौनी को आधार से जोड़ना जरूरी है।
फॉर्मर आईडी में 
एक डिजिटल कार्ड मिलेगा जो आपकी पहचान और दस्तावेज होगा। सरकार मोटे अनाज के उत्पादन को प्रोत्साहन दे रही है। सरकारी बीज भंडार में ज्वार,बाजरा के मुफ्त और उरद के बीज 50%छूट पर उपलब्ध हैं।
महीन धान की शुगर फ्री किस्म तेलंगाना 15048 का बीज भी 175/kg की दर पर प्राप्त किया जा सकता है।
आप सब प्राकृतिक खेती पर जोर दें और गौ आधारित, जैविक खेती अपनाएं। ढ़ेंचा, मूंग की हरी खाद और गोबर की खाद से खेतों की उर्वरा शक्ति बढ़ाएं।रासायनिक खादों का उपयोग कम से कम करें।
इस गोष्ठी में ग्राम प्रधान राम बहादुर, डॉ.कामतानाथ सिंह,डॉ.निसार अहमद,तीर्थनाथ पासी,एटीएम हरिकरन शर्मा, एटीएस रविंद्र कुमार, राजेश कुमार सीओ तथा सैकड़ो किसान मौजूद रहे। ग्राम पंचायत बरावां में भी किसान गोष्ठी का आयोजन किया गया। अन्य किसी भी विभाग का प्रतिनिधि मौजूद न होने के कारण दोनों जगहों पर किसानों ने नाराजगी जाहिर की।

0/Post a Comment/Comments

Stay Conneted

Programs & Facts