डॉ. कामता नाथ सिंह
नसीराबाद, रायबरेली।केंद्रीय ग्रामीण विकास राज्य मंत्री कमलेश पासवान ने शनिवार को विधान सभा क्षेत्र सलोन का व्यापक दौरा किया। उन्होंने सलोन ब्लॉक में
सूची चौराहा, पिछवारा, सलोन बाजार चौराहा, डीह ब्लॉक के सुन्दर गंज,डीह, रोंखा और छतोह ब्लॉक के रहीमगंज, नसीराबाद, छतोह ब्लॉक के सामने, परैया नमकसार चौराहा, गांधी नगर चौराहा आदि स्थानों पर पार्टी कार्यकर्ताओं द्वारा आयोजित विभिन्न स्वागत कार्यक्रमों में भाग लिया।
इस दौरान उन्होंने ऊंचाहार विधानसभा क्षेत्र के ग्राम रोहनिया में स्थित राजा माहे पासी के किले पर पहुंचकर उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण किया और छतोह ब्लॉक के रहीमगंज चौराहे पर स्थापित पूर्व राज्य मंत्री स्वर्गीय शिव बालक पासी की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित की।
ब्लॉक कार्यालय छतोह के सामने पहुंचने पर ब्लॉक प्रधान संघ के अध्यक्ष बृजपाल सिंह पासवान के नेतृत्व में केंद्रीय मंत्री कमलेश पासवान का भव्य स्वागत किया गया और लगभग 5 महीने से मनरेगा मजदूरी और सामग्री के भुगतान न किए जाने की समस्या से लिखित रूप में अवगत कराया गया। मंत्री जी ने बताया कि केन्द्र से पैसा भेजा गया है दो तीन दिन में पहुंच जाएगा। इस मौके पर सुभाष दिव्यल,राम समुझ पाण्डेय, अनिल यादव, अमर नाथ सरोज, लाल जी यादव, नाथू राम यादव,रमाकांत तिवारी,पंकज सिंह,सोहराब खां, गुड्डू सिंह, श्रीराम शर्मा, पिंटू साहू, मो.इस्लाम, मो.असलम आदि लगभग 30 प्रधान और प्रतिनिधि मौजूद थे।
परैया नमकसार के अंबेडकर पार्क में ग्राम प्रधान श्रीमती सरस्वती देवी और वीरेन्द्र पासवान ने सैकड़ों लोगों के साथ माननीय मंत्री का विशेष रूप से स्वागत किया।
उनके साथ अखिल भारतीय पासी समाज के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सिद्धार्थ पासी, धर्मराज रावत, राजेश तिवारी आदि विशिष्ट लोग चल रहे थे।
Post a Comment