हाथरस -हसायन क्षेत्र में लकड़हारो के हौसले बुलंद , हरे प्रतिबंधित प्रजातियों के दिन दहाड़े काटे जा रहे पेड़
हाथरस -हसायन क्षेत्र में लकड़हारो के हौसले बुलंद , हरे प्रतिबंधित प्रजातियों के दिन दहाड़े काटे जा रहे पेड़
जनपद हाथरस के प्रभाग वन विभाग हाथरस के उप प्रभागीय प्रभाग सिकंद्राराऊ क्षेत्र हसायन में हरे प्रतिबंधित प्रजातियों के पेड़ों का दिनदहाड़े हो रहा कटान
इधर उत्तर प्रदेश सरकार पेड़ पौधे लगाने का काम कर रही है और पर्यावरण को सुरक्षित रखने का प्रयास किया जा रहा है इधर लकड़हारो के क्षेत्र में हौसले बुलंद हैं दिनदहाड़े पेड़ों को काटकर हसायन में अवैध आरा मशीनों पर डाला जा रहा है
ताजा मामला यह है कि हसायन क्षेत्र के गांव कानऊ के लकड़ी ठेकेदार द्वारा एक प्रतिबंधित प्रजाति के आम के पेड़ का किया है कटान
क्षेत्र में हो रहे कटान, क्या बन विभाग की अनदेखी के चलते या मिली भगत से चल रहा है यह लकड़ी का गोरख धंधा, या क्षेत्रीय पुलिस की अनदेखी या मिली भगत से अब देखना यह होगा कि हसायन में अवैध आरा मशीन संचालकों व दिनदहाड़े काट रहे लकड़हारो पर क्या कार्रवाई अमल में लाई जाती है
Post a Comment