अनुराग सिंह जिला उपाध्यक्ष और तुलसी राम पासी कांग्रेस महासचिव मनोनीत।

अनुराग सिंह जिला उपाध्यक्ष और तुलसी राम पासी कांग्रेस महासचिव मनोनीत।
नसीराबाद,रायबरेली। छतोह ब्लॉक के तीन संघर्षशील कांग्रेस कार्यकर्ताओं को जिला कांग्रेस कमेटी की कार्य समिति में महत्वपूर्ण स्थान मिला है। छतोह ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष और जिला सचिव का दायित्व निभा चुके अनुराग सिंह को जिला उपाध्यक्ष और निवर्तमान जिला उपाध्यक्ष तुलसीराम पासी को जिला महासचिव मनोनीत किया गया है।इसी प्रकार ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के पूर्व अध्यक्ष विष्णु कांत मिश्र को जिला कार्य समिति में सचिव का दायित्व सौंपा गया है।
 कांग्रेस जिलाध्यक्ष प्रदीप सिंघल की संस्तुति पर कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय ने अमेठी जिला कांग्रेस कमेटी की 69 सदस्यीय जिला कार्यकारिणी की घोषणा कर दी है। नवीन घोषित कार्य समिति में राहुल गांधी और श्रीमती प्रियंका वाड्रा के निर्देशानुसार सभी वर्गों और क्षेत्रों को उचित प्रतिनिधित्व देने का प्रयास किया गया है। कांग्रेस के प्रदेश सचिव और पूर्व एमएलए प्रत्याशी अर्जुन पासी, वरिष्ठ कांग्रेसी टी.एन. त्रिपाठी एडवोकेट,डॉ. कामतानाथ सिंह, राजीव द्विवेदी एडवोकेट, परमात्मा दीन तिवारी, राम लौटन सावंत, अनुराग द्विवेदी, शिव कुमार यादव आदि ने पार्टी के शीर्ष नेतृत्व का आभार व्यक्त करते हुए सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को हार्दिक बधाई दी है।

0/Post a Comment/Comments

Stay Conneted

Programs & Facts